स्थापना दिवस: सांगठनिक मंडलों का विस्तार देने में जुटी BJP, आमजनों को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
लखनऊ, 6 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में आने में कामयाब रही है। सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने अपने स्थापना दिवस को काफी धूमधाम से मनाया। इस दौरान 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया। प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी नमो एप के माध्यम से सहयोग करते हुए अभियान में सहभागिता की।

Recommended Video
30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी सांगठनिक मंडलों तक इसका विस्तार किया जाएगा। प्रदेशभर में बुधवार को 1918 स्थानों पर माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया गया जहां कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आमजन नमो ऐप के माध्यम से रूपया 5, रूपया 50, रूपया 100, रूपया 500 और रूपया 1000 तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। हर जिले में जिला स्तर पर अभियान के संचालन के लिए टीम बनाई गई है।
जो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को माइक्रो डोनेशन के माध्यम से जुड़ने की अपील करेगी। बुधवार को सभी सांगठनिक मंडलों पर स्थापना दिवस से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। जहां हजारों नए लोगों ने भाजपा को अपना सूक्ष्म योगदान देकर पार्टी से अपना जुड़ाव स्थापित किया। पार्टी 30 अपै्रल तक नियमित इस अभियान को चलाएगी सभी जिलो में इस सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी की जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications