UP News: मोहन यादव को BJP ने यूं ही नहीं बनाया MP का CM, जानिए यूपी में कैसे करेगी इस्तेमाल

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: पांच राज्यों में हुए आम चुनाव के बाद बीजेपी ने अब छत्तीसगढ़ और एमपी में सीएम का चुनाव कर लिया है जबकि राजस्थान में अभी उठापटक का दौर जारी है। बीजेपी ने यूं तो एमपी में मोहन यादव को सीएम बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं लेकिन खासतौर से उनका इस्तेमाल बीजेपी उत्तर प्रदेश में करेगी। इससे पहले भी बीजेपी यूपी में यादवों को साधने के लिए कई कदम उठा चुकी है।

मोहन यादव

मोहन यादव की ससुराल यूपी के सुल्तानपुर में

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जिस चेहरे मोहन यादव को सीएम बनाया है उनकी ससुराल यूपी के सुल्तानपुर जिले में हैं। सीएम बनने के बाद से ही उनके ससुराल में जश्न का माहौल है। सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर की रहने वाली सीमा यादव का विवाह 1994 में उज्जैन के मोहन यादव से हुआ था। अब मोहन के सीएम बनने के बाद उनके ससुर और साले बहुत खुश हैं। परिवार में मिठाइयों का दौर चल रहा है। जाहिरतौर पर एमपी के बहाने ही बीजेपी ने यूपी में यादव समाज में अपनी पैठ बना ली है। उनके साले विवेका नंद बताते हैं कि,

2024 में मोहन यादव को स्टार प्रचारक बनाएगी बीजेपी

पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि बीजेपी ने यह कदम 2024 को को ध्यान में रखकर ही उठाया है। चुनाव में बीजेपी उनको स्टार प्रचारक बनाकर पूरे यूपी और बिहार में प्रचार कराएगी। इससे यादवों के बीच एक बड़ा संदेश जाएगा। मोहन यादव यूपी के पूर्वांचल समेत अखिलेश के गढ़ में भी प्रचार करते नजर आएंगे। जाहिर तौर पर इसका लाभ बीजेपी को मिलने की सम्भावना है।

मोहन यादव से पहले इन चेहरों पर दांव लगा चुकी है बीजेपी

बीजेपी ने हालांकि पहले भी यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। केंद्रीय राजनीति में भूपेंद्र यादव को बीजेपी बड़ी जिम्मेदारी दे चुकी है तो यूपी में जौनपुर के गिरीश यादव यूपी सरकार में खेल मंत्री हैं जिनके माध्यम से वह यूपी में अपना अभियान आगे बढ़ाने में लगी हुई है। गिरीश यादव को बीजेपी ने योगी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया है। वह मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन जन तक पुहंचाने में जुटे हुए हैं।

यादवों को साधने के लिए पीएम मोदी ने उठाया था ये कदम

बीजेपी यूपी में यादवों को लुभाने के प्रयास में काफी पहले से जुटी हुई है। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअली शामिल हुए थे। सपा से बाहर होने के बाद हरिओम यादव ने आरोप लगाया था कि उनको जो सम्मान सपा में मिलना चाहिए था। वह नहीं मिल पाया। लेकिन बीजेपी ने हमको पूरा सम्मान दिया है। बीजेपी ने अपनी इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए बाद में यूपी में गिरीश यादव को मंत्री बनाया फिर एक हरनाथ सिंह यादव को राज्यसभा भेजा था।

क्या कहते हैं पॉलिटिकल एक्सपर्ट

वरिष्ठ पत्रकार राजीव श्रीवास्तव ने विशेष बातचीत में कहा कि बीजेपी के इस कदम को लेकर कहा कि मोहन यादव का इस्तेमाल बीजेपी 2024 के आम चुनाव में कई तरीके से करेगी। उनकी ससुराल भी यूपी में है तो उनका एक भावनात्मक कनेक्शन भी यूपी के यादव मतदाताओं के साथ रहेगा जिसको वो कनेक्ट करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने मुलायम के समधी हरिओम यादव के एक कार्यक्रम में वर्चुअली कनेक्ट होकर सियासी संदेश दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+