भाजपा ने की मांग, कांशी राम के मौत की हो CBI जांच
नई दिल्ली। 2017 में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पत्ते फेंकने शुरू कर दिए हैं।

भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की मौत पर आशंका जाहिर करते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की बात कही है।
केशव ने कहा...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कुछ बसपा नेताओं और कांशी राम के परिजनों से मिले पत्र के आधार पर उन्होंने यह मांग की है।
इतना ही नहीं भाजपा ने इस बात की घोषणा भी कर दी है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करेगी।
केशन ने कहा कि वो अखिलेश यादव सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि कांशी राम की मौत के मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाए।
उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो जब भाजपा की सरकार आएगी तो इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए जाएंगे।
वोट बैंक में सेंध मारने की तैयारी
गौरतलब है कि तीन दिन पहले भाजपा ने कांशीराम को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही कहा था कि कांशी राम ने दलित और समाज के वंचित लोगों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी।
एक भाजपा नेता ने बताया कि कुछ बसपा नेता और विधायक ने मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।
अब कांशी राम की मौत पर सीबीआई जांच की मांग से भाजपा, बसपा के दलित वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश में है।












Click it and Unblock the Notifications