भाजपा सांसद कठेरिया ने दरोगा को दी जेल में डालने की धमकी, वायरल हुआ ऑडियो

Recommended Video

    BJP MP Ram Shankar Katheria के विवादित बोल, Sub Inspector को दी धमकी । वनइंडिया हिंदी

    आगरा। अक्सर विवादों में रहने वाले आगरा के भाजपा सांसद और एससीआयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया एक बार फिर से चर्चा में हैं। सांसद का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस वाले को धमकाते सुने जा सकते हैं। जिसमें सांसद एक दरोगा को धमकी दे रहे हैं कि योगी को चैलेंज करोगे तो नौकरी खा जाउंगा। यादव हो तो क्या गुंडा हो? इतना ही नहीं जेल में डालने तक की धमकी दे डाली। बता दें कि सांसद कठेरिया इससे पहले सिपाही को थप्पड़ मारने, कांग्रेस नेता को धमकी देने, साले के लिए बूथ कैप्चरिंग करने, खुद अपनी आरती उतरवाने, मंच से मुख्यमंत्री के पैर छूने को लेकर विवादों में रहे हैं।

    अतिक्रमण दूर करने को लेकर हुई थी कार्रवाई

    अतिक्रमण दूर करने को लेकर हुई थी कार्रवाई

    दरअसल, आगरा के एसएसपी अमित पाठक शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराने के साथ अतिक्रमण दूर करने को लेकर कार्रवाई निरंतर कर रहे है। एसएसपी के आदेश का पालन करते हुए जगदीशपुरा थाना की बोदला चौकी इंचार्ज महेश पाल यादव ने वहां अवैध रूप से खड़ी हुई ठेलों को हटवाया था। जिसके बाद शनिवार को सांसद निवास पर ठेला वाले गुहार लगाने पहुंचे थे। जिसके बाद सांसद दरोगा पर बरस पड़े।

    दरोगा बोला में तो आदेशों का पालन कर रहा था

    दरोगा बोला में तो आदेशों का पालन कर रहा था

    चौकी इंचार्ज के पास पहले सांसद के प्रवक्ता का फोन आता है जिस पर बात करते हुए दरोगा महेश यादव से कहता है कि ये लोग आरोप लगा रहे हैं कि आप कह रहे हो कि मुख्यमंत्री भी आ जाये तो ठेला नहीं लगाने देंगे। इस पर दारोगा महेश यादव ने जवाब देता हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा, एसएसपी साहब के आदेश हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है पर कप्तान के आदेश हैं तो उनका पालन हमारी ड्यूटी है।

    एफआईआर करवा दूंगा तो जमानत को तरस जाओगे।

    एफआईआर करवा दूंगा तो जमानत को तरस जाओगे।

    इसके बाद फोन सांसद डॉ कठेरिया ले लेते हैं और कहते हैं कि यादव हो कि गुंडा हो मुख्यमंत्री को चैलेंज करोगे तुम। दुकान हटाने के चक्कर मे तुमने जिसको मारा है वो एससी है। तहरीर लेकर आयोग से एफआईआर करवा दूंगा तो जमानत को तरस जाओगे। तुम्हारा कभी जिंदगी में प्रमोशन नहीं होगा। इस दौरान लगातार सांसद को सफाई देता नजर आ रहा है। उस इस बात को भी कहता है कि उसने किसी को डंडा नहीं मारा है। लेकिन सांसद कठेरिया लगतार धमकी देते रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+