'पुलिसकर्मियों के मुंह में डंडे ठूसकर बुलवाएंगे जय श्रीराम'

फतेहपुर सीकरी बवाल के बाद आगरा के जिला जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने गए नेता ने यूपी पुलिस के खिलाफ विवादित बयान दे डाला।

आगरा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही सत्ता की हनक में पार्टी नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। ताजा मामला आगरा का है जहां भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने यह कह डाला कि अगर जरूरत पड़ी तो पुलिसवालों के मुंह में डंडे ठूसकर जय श्रीराम के नारे लगवाएंगे।

'पुलिसकर्मियों के मुंह में डंडे ठूसकर बोलवाएंगे जय श्रीराम'

आगरा जिला जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया। भाजपा नेता सोनू चौधरी ने कहा कि जिन पुलिसवालों ने कार्यकर्ताओं के मुंह में डंडे ठूसे हैं, जरूरत पड़ी तो उन पुलिसवालों के मुंह में डंडे ठूसकर जय श्रीराम बुलवाया जाएगा।

'पुलिसकर्मियों के मुंह में डंडे ठूसकर बोलवाएंगे जय श्रीराम'

सोनू चौधरी ने कहा कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, जो इंस्पेक्टर और सीओ हैं उनके खिलाफ मिलकर न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने ये तक कह डाला कि जिन्होंने लाठीचार्ज किया जरूरत पड़ने पर उनके मुंह में डंडे ठूस दिए जाएंगे।

'पुलिसकर्मियों के मुंह में डंडे ठूसकर बोलवाएंगे जय श्रीराम'

फतेहपुर सीकरी में बीते दिनों भाजपाइयों ने बवाल किया था। फतेहपुर सीकरी में बवाल मचा तो सदर थाने तक भाजपाई पहुंच गए। भाजपाइयों ने थाने पर इतना उपद्रव किया कि पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने कई उपद्रवियों को जेल भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+