इलाहाबाद में मिला विचित्र पक्षी, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
इलाहाबाद। इलाहाबाद के नैनी कोतवाली में एक विचित्र पक्षी मिला है। पक्षी घायल था और उसके पंख भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए थे। अविकसित पंख की वजह से ही पक्षी ठीक से उड़ नहीं पा रहा था और अचानक से नैनी थाना के परिसर में पहुंच गया।

उड़ता हुआ गिरा था
पुलिसकर्मियों ने बताया कि पक्षी उड़ता हुआ यहां पर आ गिर गया था। थाने में मौजूद सिपाही व दारोगा ने घायल पक्षी की मदद के लिए चिकित्सक को भी बुलाया और विचित्र पक्षी को पानी आदि पिला कर उसे बचाने की कोशिश की। वहीं, विचित्र पक्षी की सूचना पर आसपास के दुकानदार समेत सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और देखने के लिए थाने के परिसर में पहुंच गए। पक्षी लोगों को भीड़ को देखकर कोने में दुबकता रहा।

पक्षी को ले गए जंगल
हालांकि देर शाम पहुंचे वन विभाग के लोग पक्षी को अपने साथ लेकर जंगल में चले गए। वह किस तरह से रिहायशी इलाके में आ गया। बता दें कि इस विचित्र पक्षी की लंबाई लगभग दो फीट की थी और उसकी लंबी व टेढ़ी नुकीली चोंच के साथ धारदार पंजे भी थे। पंख भी काफी बड़े थे लेकिन अभी वह पूर्ण तरह से विकसित नजर नहीं आ रहे थे। सामान्य तौर पर इस तरह के पक्षी अब यहां देखने को नहीं मिलते। ऐसे में यह पक्षी लोगों के लिए आकर्षण और कौतूहल का विषय बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications