अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने खोया होश, तस्वीर फाड़कर बांटा केक

वाराणसी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वां जन्मदिन है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचे और अखिलेश के लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी। लेकिन कार्यकर्ता जन्मदिन मनाने के जोश में अपने ही नेता के तस्वीर को फांडकर केक बांटने लगे। मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हुई तो लोगों से अखिलेश यादव को फोटो को वापस ले लिया गया।

birthday of Akhilesh Yadav, the workers threw the picture and shared the cake

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन वाराणसी में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और अखिलेश यादव की फोटो को खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और उनकी टीम ने ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर डांस भी किया। सपा कार्यकर्ता इतने जोश में आ गए कि अखिलेश यादव के तस्वीर और पोस्टरों को फाड़-फाड़ कर लोगों में केक बांटने लगे।

अखिलेश यादव की फोटो पर केक बांटने की जानकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हुई तो आनन-फानन में लोगों से अखिलेश की फोटो लगे पोस्टर को वापस ले लिया गया। जब इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले वाराणसी के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष किशन दीक्षित से पोस्टर फाड़ने पर पूछ गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+