दिनदहाड़े मॉल के सामने से बाइक को कैसे उठा ले गए चोर, देखिए वीडियो
बाइक सवार व्यक्ति मॉल में खरीदारी करने लगा तब तक बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने पार कर दिया। चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
इटावा। शहर में चोरी की घटनायें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इसके साथ ही इलाके में बाइक चोर गैंग बिना किसी डर के आराम से बाइक पार करके वहां से निकल जाते हैं। पुलिस हमेशा उनसे दो कदम पीछे ही रहती है।

अभी हाल ही में एक घटना शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुयी। जहां मॉल के बाहर खड़े दो युवा चोर दिनदहाड़े बिना किसी डर के बाइक चुरा कर फरार हो गए है। लेकिन इस बार इनकी ये हरकत शॉपिंग मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
इटावा मेंं शॉपिंग मॉल के बाहर दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी है। शहर के लोग वाहन चोरों की सक्रियता से बहुत परेशान है । इन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जैसे ही कोई व्यक्ति शॉपिंग मॉल के बाहर वाहन खड़ा करके शॉपिंग मॉल के अन्दर जाता है, ये वाहन चोर वाहन बड़े आराम से चुरा कर फरार हो जाते हैं।

अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन दोनों वाहन चोरों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी राघवेन्द्र राठौर ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications