'मुंह से जाता था खून, पैदा हुई तो मां ने फेंक दिया', शिवानी की दर्द भरी दास्तां सुन फट जाएगा कलेजा
Bigg Boss OTT 3: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के छोटे से गांव की रहने वाली 22 साल की शिवानी कुमार इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। शिवानी अपने देसी अंदाज के कारण 'बिग बॉस ओटीटी 3' में लोगों के निशाने पर आ गई है और उन्हें घर के कई सदस्य बदतमीज का टैग दे चुके हैं।
वहीं, इस वीकेंड वार में बतौर गेस्ट पहुंचे रवि किशन और होस्ट अनिल कपूर ने शिवानी कुमारी को जमकर फटकार भी लगाई है। यह फटकार उनकी बदतमीजी और खराब भाषा के लिए लगाई गई थी। लेकिन, आज हम आपको शिवानी को लगाई गई फटकार के बारे में नहीं। बल्कि, उनकी स्ट्रगल और दर्दभारी कहानी के बारे में बता रहे हैं,जिसे सुनने के बाद किसी का भी कलेजा फट जाएगा...

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी ने अपने जिंदगी के स्ट्रगल और गरीबी की दर्दभरी कहानी बताई थी। शिवानी खुद के साथ हुए अत्याचार के बारे में बताते हुए भावुक यानी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। शिवानी ने बताया था कि घरवालों के साथ-साथ मां को भी लड़का चाहिए था।
बचपन ने नहीं मिला प्यार, मां ने फेंक दिया था
शिवानी ने बताया कि मम्मी को ये था कि अगर लड़का पैदा हो गया तो मेरा भी नाम हो जाएगा। लेकिन, लड़के की जगह मैं पैदा हो गई। हमारे घर में पहले से ही तीन लड़कियां थीं। तो मुझे वो प्यार नहीं मिला, जो बाकियों को मिला। जब मैं पैदा हुई तो मुझे फेंक दिया गया और बोला कि नहीं मुझे लड़की नहीं चाहिए। शिवानी इतना कहने के बाद भावुक हो जाती है।
मुंह से जाता था खून, मम्मी कुछ नहीं करती थीं
भावुक हुई शिवानी आगे बताती है कि मुंह से खून आ जाता था, लेकिन मम्मी कुछ नहीं करती थीं। दवाई भी पास में नहीं थी। जब हम उस वक्त को याद करते हैं तो बहुत रोना आता है। मम्मी ने मुझे कभी प्यार नहीं किया...घर से मुझे 1 पर्सेंट भी प्यार नहीं मिला। इतना ही नहीं, शिवानी ने बताया कि हमारे घर में लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता था।
लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता था: शिवानी
शिवानी कुमारी के मुताबिक, उनके घर में लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता था। उनकी मां कहती थी कि लड़कियों को पढ़ना नहीं चाहिए क्योंकि उन्हें आगे चलकर घर और चूल्हा-चौका ही संभालना होता है। शिवानी जब एक साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद शिवानी ने काफी संघर्ष किया और जो कमाया उससे पढ़ाई की।
शिवानी के ऊपर है 25 लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी
बता दें कि पूरे घर शिवानी ही एक मात्र ऐसी लड़की है जो पूरे घर में पढ़ी-लिखी हैं। इतना ही नहीं, शिवानी के ऊपर अपने परिवार के 20-25 लोगों का पालने की जिम्मेदारी भी है। दरअसल, शिवानी के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुआ करती थी। उस समय शिवानी के परिवार को दो वक्त का खाना भी सही तरह से नसीब नहीं होता था।
रील्स बनाने के लिए मिले थे ताने, मां ने पेट में घोंप दिया था चाकू
शिवानी बताती है कि उन्हें रील्स बनाने शुरू किया तो घर-परिवार के लोगों ने उन्हें खूब ताने मारे। शिवानी के रील्स बनाने को लेकर उसकी मम्मी से भी शिकायत की गई। इन शिकायतों से परेशान होकर शिवानी की मम्मी ने उसकी पिटाई भी की। लेकिन, हद तो तब हो गई, जब शिवानी कुमारी की मां ही अपनी बेटी की जान लेने पर उतारू हो गईं और शिवानी के पेट में चाकू घोंप दिया था।
रील्स बनाने का भूत शिवानी के सर से नहीं उतारा तो घर भी छोड़ा
शिवानी ने बताया कि उसकी मां ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह रील्स और वीडियो बनाने से मुझे रोक सकें। उन्होंने मेरा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। कुछ दिनों तक मैंने कोई रील्स या वीडियो नहीं बनाया। कुछ समय बाद फिर से रील्स बनाना शुरू किया तो मां ने घर छोड़ दिया। मुझे भी छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन पर जाकर रहने लगी।
आज शिवानी के ऊपर मां को होता है गर्व
शिवानी कुमारी अपनी वीडियो के वायर होने के बाद अच्छी खासी फेमस हो गई औरउनके वीडियो ब्लॉग्स से अब अच्छी खासी कमाई भी होने लगी है। अपनी कमाई से शिवानीन सिर्फ घर-परिवार को पाल रही हैं, बल्कि होमटाउन में अपने दम पर घर और एक कार भी खरीद ली है। इस बारे में उन्होंने घरवालों को बताया और वो सभी शिवानी की सफलता पर हैरान थे।
म्यूजिक वीडियो भी शिवानी ने किए हैं साइन
आपको बता दें कि 22 साल की उम्र में ही शिवानी ने काफी अचीव कर लिया है। शिवानी ने यह भी खुलासा किया कि 'बिग बॉस' में आने से पहले उन्होंने एक फिल्म और कुछ म्यूजिक वीडियोज भी साइन किए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' खत्म होने के बाद वह उन प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करेंगी। शिवानी ने खुद के दम यह मुकाम हासिल किया हैं। अब शिवानी से कई लोगों को कुछ करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications