लैंड यूज चेंज मामले में मायावती को बड़ा झटका, कोर्ट ने भेजा नोटिस
लैंड यूज चेंज केस मामले में कोर्ट ने मायावती को भेजा नोटिस, मायावती के साथ उनके भाई और भतीजे को भी कोर्ट ने भेजा नोटिस
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मायावती को बड़ा झटका देते हुए लैंड यूज मामले में नोटिस भेज दिया है। मायावती के साथ उनके भाई आनंद कुमार और भतीजे प्रभु दयाल को भी कोर्ट ने नोटिस भेजा है।

आपको बता दें कि मायावती के खिलाफ जमीन की स्थिति को बदलने का आरोप हैं, उनके खिलाफ याचिकाकर्ता संदीप भाटी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भाटी ने बादलपुर में एक जमीन के यूज को बदलने के लिए नियमों को गलत तरीके से बदलने का आरोप का मामला दर्ज कराया था। बादलपुर गांव में 43433 वर्गमीटर की जमीन का मायावती ने लैंड यूज बदला गया था, जोकि नियमों के खिलाफ है।
मायावती के कार्यकाल में बादलपुर गांव की जमीन को तत्कालीन एसडीएम ने आबादी वाला इलाका घोषित किया था, जोकि नियमों के खिलाफ है। भाटी ने अपने आरोप में कहा है कि जानबूझक गांव की जमीन की स्थिति को बदलक उसकी कीमत को बढ़ाया गया। भाटी ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। जिसके बाद इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मायावती को नोटिस भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications