यूपी में फिल्म देखने वालों को खुशखबरी, योगी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में दे दी अब ये राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मल्टीप्लेक्स तथा सिनेमाघरों को योगी सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। सरकार अब मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के प्रोत्साहन के लिए जीएसटी के अंतर्गत स्टेट जीएसटी वापस करेगी। यह राहत एक जुलाई 2017 से 30 जून 2020 तक मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

यूं होगी सिनेमाघरों की बल्ले-बल्ले
अधिकारी घोषणा के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार जीएसटी के अंतर्गत लगने वाले स्टेट जीएसटी वापस करेगी। जिसके तहत, 100 रुपये पर 9 फीसदी राज्य सरकार का हिस्सा होता था। अब यह 100 रुपये से ऊपर का प्रतिशत है। फैसले के बाद इससे सरकार पर 7.61 करोड़ का व्यय भार आएगा। वहीं, मल्टीप्लेक्स तथा सिनेमाघरों के मालिक एक जुलाई 2017 से 30 जून 2020 तक ये राहत पा सकेंगे। बता दें कि, टैक्स छूट होने पर सिनेमाघर अब टिकट की दर भी घटा सकेंगे, जिसका फायदा दर्शकों को होगा।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
योगी सरकार ने यह खुशखबरी देने के साथ ही दस अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई है। सरकार ने 5 इनोवा क्रिस्टा, 5 स्कार्पियो, 7 होंडा सिटी कार खरीदने का प्रपोजल भी पास किया है। इसके लिए राज्य सम्पत्ति विभाग को 2.64 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। वहीं, अब वैकल्पिक ऊर्जा के अंतर्गत चयनित कंपनी को स्टांप ड्यूटी पर छूट और 15 फीसदी इन्वेस्टमेंट पर सब्सिडी के साथ जीएसटी की 10 वर्ष तक प्रतिपूर्ति भी सरकार से होगी।












Click it and Unblock the Notifications