शिवपाल यादव ने दिखाया दम, अखिलेश के करीबी को अहम पद से हटाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तकरार सुलझने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले अरविंद सिंह गोप को प्रमुख महासचिव पद और राजेंद्र चौधरी प्रवक्ता पद से हटा दिया है।

shivpal yadav

अपने करीबियों को कैबिनेट से बाहर किए जाने से नाराज हुए शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव से शिकायत की थी और पार्टी में छिड़े घमासान के बाद इस्तीफा भी दे दिया था। मुलायम ने किसी तरह विवाद सुलझाया था। लेकिन सभी मंत्रालय वापस मिलने और प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही शिवपाल ने अखिलेश के करीबियों को दरकिनार करना शुरू किया है।

शिवपाल यादव ने जारी किया बयान
शनिवार शाम शिवपाल यादव ने बयान जारी करके कहा कि राजेंद्र चौधरी अब प्रवक्ता नहीं होंगे। उन पर किसी भी तरह के बयान जारी करन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, अखिलेश के खास अरविंद सिंह गोप प्रमुख महासचिव पद से हटा दिए गए हैं। शिवपाल अब पार्टी के अहम पदों पर अपने वफादार लोगों को काबिज कर रहे हैं।

इनको बनाया गया प्रमुख महासचिव
प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद सिंह की जगह ओम प्रकाश सिंह को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया है। ओम प्रकाश 2007 से 2014 तक प्रधान महासचिव रह चुके हैं। घोषणा होने पर मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर ओम प्रकाश सिंह को बधाई देने वालों को तांता लगा।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौधरी की जगह अब अंबिका चौधरी को प्रवक्ता बनाया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+