मेरठ: बड़े भाई ने छोटे भाई पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाई ने हाथों में तमंचा व पिस्टल लहराते हुए छोटे भाई पर एक के बाद गोली बरसाने का मामला सामने आया है। हमलावर ने छोटे भाई आरिफ व उसकी पत्नी सोनी पर हमले के दौरान एक दर्जन से ज्यादा गोली दागी। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र की है। जाट कॉलेज के पीछे रहने वाले आरिफ का अपने बड़े भाई खालिद से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का विवाद इतना बढ़ गया है कि अब ये मामला घर के बाहर सड़क पर आ चुका है। लेकिन शुक्रवार को खालिद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने छोटे भाई आरिफ के घर पहुंचा। खालिद अपने छोटे भाई आरिफ और उसकी पत्नी सोनी पर हमला कर दिया। खालिद अपने दोनों हाथों में तमंचा और पिस्टल लहराते हुए एक के बाद एक गोली बरसाने लगा।

गनीमत यह रही की किसी को गोली नहीं लगी। वही, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित छोटे भाई ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि हमलावरों की लाइव तस्वीर होने के बाद भी पुलिस अभी तक हमलावरों को पकड़ नहीं पाई है।












Click it and Unblock the Notifications