उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक विनय शाक्य की बेटी ने जारी किया वीडियो- पिता का अपहरण हो गया है

लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश की सियासत में मंगलवार को काफी गहमागहमी देखने को मिली है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रीपद और बीजेपी छोड़ सपा का दामन थाम लिया है। मौर्य के बाद कुछ और बीजेपी विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा है। इनमें औरया जिले के बिधूना विधानसभा सीट से विधायक विनय शाक्य का भी नाम है। एक और विनय शाक्य के भाजपा छोड़ सपा में जाने की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी ने कहा है कि विनय शाक्य का अपहरण हो गया है।

 kidnap by uncle

विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने कहा है कि उनके पिता का चाचा देवेश शाक्य ने कुछ अन्य लोगों के साथ अपहरण कर लिया है और उनको लखनऊ ले गए हैं। बीजेपी विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया ने वीडियो जारी कर अपने चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया ने कहा है कि देवेश उनके पिता विनय शाक्य का अपहणरण कर लखनऊ ले गए हैं, जहां उनको सपा में शामिल कराया जाना है।

बीमार हैं विनय शाक्य

रिया ने कहा है कि मेरे पिताजी को कुछ साल पहले लकवा मार दिया था जिसके बाद से वो चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बीमारी का फायदा उठाकर ही चाचा देवेश शाक्य उनको घर से उठाकर सपा में शामिल करने के लिए लखनऊ ले गए हैं। मैं सबको बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं। रिया ने कहा है कि चाचा उनका भी अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह मां को लेकर लखनऊ जा रही हैं। अगर उनकी पिता से मुलाकात नहीं हुई तो फिर वो पुलिस में विधायक पिता के अपहरण का मामला दर्ज कराएंगी।

क्या बोले देवेश

मामले में देवेश शाक्य का कहना है कि वो अपने भाई का क्यों अपहरण करेंगे। सब सहमति से लखनऊ आएं है। पूरा परिवार एक है और मां भी हमारे साथ है। देवेश का कहना है कि रिया शाक्य भाजपा से टिकट मांग रही हैं। ऐसे में किसी नेता के दबाव में वो ऐसे आरोप लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+