BHU के रजिस्ट्रार की फेसबुक पर करतूत, देखिए कैसे मनाया Teachers Day
इस पोस्ट के फेसबुक पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों से लेकर वहां के कर्मचारियों के बीच इस विषय को लेकर किरकिरी बनी हुई है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण पद पर तैनात शख्स ने इतनी ओछी हरकत कैसे की।
वाराणसी। पूरा देश सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 'टीचर्स- डे' के रूप में मना रहा है। यहां तक की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने पूरे देश को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस और पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में इस पावन दिन को शर्मशार करने वाली बातें निकलकर सामने आईं। वो भी उस यूनवर्सिटी में जहां 1939 से लेकर 1948 तक खुद सर्वपल्ली राधाकृष्णन विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन थे।

इस यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे पद पर तैनात मोती चंद्र ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर 'टीचर्स- डे' की बधाई देने के लिए बाकायदा टीचर्स स्कॉच की बोतल की फोटो लगाकर लोगों को बधाई दी है। जिसके बाद विश्वविद्यालय के पीआरओ से लेकर सभी इन घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं ये असिस्टेंट रजिस्ट्रार इसके पहले भी अपने विवादित पोस्ट के लिए सुर्खियों में रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहा है ये पोस्ट वायरल
दरअसल सहायक कुलसचिव सफाई मोती चंद्र विश्वविद्यालय के सभी लोगों को इस ही नजरिए से देखते हैं और उनकी नजर में कैंपस में अपनी सेवा देने वाले शिक्षक से लेकर सभी कर्मचारी दारूबाजी की श्रेणी में ही आते हैं। इस पोस्ट के फेसबुक पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों से लेकर वहां के कर्मचारियों के बीच इस विषय को लेकर किरकिरी बनी हुई है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण पद पर तैनात शख्स इतनी ओछी हरकत क्यों और कैसे कर सकता है?

पीआरओ से लेकर प्रोफेसर तक सकते में हैं
इस घटना के बाद जब OneIndia से काशी हिंदू विश्व विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरीके के पोस्ट उन्होंने अपने पर्सनल फेसबुक से किया है। लेकिन क्योकि वो यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं ऐसे में इस तरीके का पोस्ट करना अति निंदनीय कार्य है। मैने इस मामले में कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी को भी सूचित कर दिया है और अब इस मामले में जांच भी कराई जाएगी। उसके बाद आदेशानुसार कर्रवाई भी की जाएगी। वहीं पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र ने भी कॉलेज के इस कर्मचारी के ऐसे कृत्य पर अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले में कुलपति को जरूर कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications