PICS: वाराणसी में PM मोदी का होगा BHU वाली छात्राओं से सामना! मंदिर जाने से पहले देना होगा जवाब
ये छात्राएं लंका प्रक्टोरियल बोर्ड के सामने छेड़खानी की घटना से क्षुब्ध होकर सड़कों पर उतर आईं हैं। बता दें कि यहीं से होकर पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर जाने वाले हैं।
वाराणसी। BHU की छात्राएं छेड़खानी के विरोध में सड़कों पर उतरी हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी को इसी रास्ते से जाना है। ये रास्ता है लंका थाना अंतर्गत बीएचयू के सिंह द्वार का जहां युनिवर्सिटी की छात्राएं छेड़खानी के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। ये छात्राएं लंका प्रक्टोरियल बोर्ड के सामने छेड़खानी की घटना से क्षुब्ध होकर व्यापक पैमाने पर सड़कों पर उतर आईं हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।



सभी स्टूडेंट त्रिवेणी हॉस्टल की हैं। यही नहीं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं लंका थाने के पास पहुंची हैं और संभावना है कि अभी और भी छात्राएं यहां जुटें। छात्राओं का आरोप BHU के एक प्रॉक्टर पर है। लड़कियों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। बता दें कि इसी रास्ते से पीएम को दुर्गा मंदिर जाना है। तो वहीं प्रदर्शन की सूचना के बाद प्रकटोरियल बोर्ड और प्रदर्शनकारी छात्रओं के बीच चल रही वार्त्ता विफल हो गई है। तो सभी छात्राएं कर्रवाई की मांग पर अड़ी हुई हैं।














Click it and Unblock the Notifications