Akanksha Dubey के पैतृक गांव पहुंची भोजपुरी सुपरस्टार Akshara Singh, कहा: 'टीआरपी नहीं देंगे, मदद करें'
आकांशा दुबे की माँ से मिलने के बाद भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आपकी टीआरपी के लिए हम कुछ नहीं बोलेंगे। अगर आप अच्छे इंसान हैं तो मदद करें।

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मृत्यु हो जाने के बाद उनके पैतृक गांव भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात करके सांत्वना व्यक्त की। मुलाकात करके वापस लौटते समय उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि आप सभी को हम टीआरपी नहीं देंगे। अगर आप एक अच्छे इंसान हैं तो मदद करेंगे। अक्षरा सिंह से मुलाकात होने के बाद आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराएं।

होटल में हुई मृत्यु, भोजपुरी स्टार समर सिंह पर आरोप
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की वाराणसी के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आकांक्षा दुबे की मौत हो जाने के बाद से ही परिवार के लोग भोजपुरी स्टार समर सिंह व उनके बड़े भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह उनके पैतृक गांव बरदहा पहुंची, जहां पर उन्होंने आकांक्षा दुबे की मां से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। वहीँ मुलाकात करके अक्षरा सिंह ने निष्पक्ष जांच को लेकर मांग की है।

मुम्बई से शुरू हुआ सफर बीच में हुआ खत्म
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक आकांक्षा दुबे काफी समय पहले अपने परिवार के साथ मुंबई चली गई थी। मुंबई में आकांक्षा दुबे के पिता आटा चक्की पर काम करते थे। धीरे-धीरे आकांक्षा ने भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम करना शुरू किया, जिसके बाद भोजपुरी गायक समर सिंह के संपर्क में आई। समर सिंह के साथ उनके कई गानों में आकांक्षा दुबे ने काम भी किया था। इस बीच आकांक्षा की समर सिंह से अफेयर की भी खबर सामने आई थी। अफेयर की खबरों की बीच आकांक्षा की मृत्यु कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे है।

Recommended Video

मां ने आँचल फैलाकर मूख्यमंत्री से की मांग
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय को लेकर गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच कराने को लेकर मांग की है। मां ने कहा कि समर सिंह पहले से ही आकांक्षा को प्रताड़ित करते थे। हमारी बिटिया ने कैरियर खराब होने के डर की वजह से कभी शिकायत नहीं की। जिसका अंजाम यह हुआ कि उसकी जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्याय दिलाएं क्योंकि अब हमारा कोई नहीं है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
अक्षरा सिंह ने कहा, टीआरपी नही देंगे, मदद करें
वहीं आकांक्षा दुबे के परिजनों से मिलने के लिए पहुंची भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि आपकी टीआरपी के लिए हम कुछ नहीं बोलेंगे। अगर आप इतने अच्छे इंसान हैं तो मदद करें। मीडिया के सवालों से बचते हुए अक्षरा सिंह वापस वाराणसी के लिए रवाना हो गई।












Click it and Unblock the Notifications