यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका संग फोटो की शेयर
लखनऊ, 25 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टियां ज्वाइन करने और दल बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गई। रानी चटर्जी प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान में शामिल हुई। रानी चटर्जी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।

रानी चटर्जी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद प्रियंका गांधी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा - एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।'
रानी चटर्जी के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सब उन्हें बधाई दे रहे हैं। रानी ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद इस बार चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है। रानी चटर्जी के करियर की बात करें तो वो कई फिल्मों के अलावा हाल में कई वेब सीरीज में नजर आ चुुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications