भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की स्थिति सही, पेट के अंदर नहीं गई गोली- डॉक्टर

Bhim Army Chief Chandrashekhar Firing Live: बुधवार देर शाम बड़ी घटना सामने आई है। भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कार से आए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उत्तर प्रदेश के साहरनपुर में हुई है। आजाद समाज पार्टी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बताते हैं इस खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स....

Chandrashekhar Firing Live: भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला

LIVE Feed
Jun 29, 2023, 2:24 PM IST

अभय चौटाला ने जताया दुख

हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट कर लिखा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में हमलें की खबर अत्यंत दुखदायी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ईश्वर से चंद्रशेखर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Jun 29, 2023, 10:48 AM IST

डॉक्टरों ने दिया अपडेट

भीम आर्मी चीफ का इलाज कर रहे डॉ. रतन पाल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पूरी तरह से ठीक हैं। उनके पेट के अंदर ना कोई गोली है और ना ही छर्रे हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं।
Jun 29, 2023, 9:39 AM IST

कार हुई बरामद

सहारनपुर में एक कार को पकड़ा गया है। माना जा रहा हमलावर उसी से आए थे।
Jun 29, 2023, 8:50 AM IST

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
Jun 29, 2023, 8:46 AM IST

4 हिरासत में

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से एक कार भी बरामद हुई।
Jun 29, 2023, 7:44 AM IST

एसपी ने की चंद्रशेखर से मुलाकात

हमले के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खुद चंद्रशेखर से मुलाकात की है। एसपी ने ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है, वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jun 29, 2023, 7:43 AM IST

चंद्रशेखर आजाद की हालत स्थिर

पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद की स्थिति अब स्थिर है, बुधवार को उनपर हमला हुआ था, इस दौरान उन्हें गोली लग गई थी। जब यह हमला हुआ था तो आजाद चार लोगों के साथ थे, जिसमे उनका छोटा भाई भी शामिल है। .
Jun 29, 2023, 5:37 AM IST

चंद्रशेखर बिल्कुल ठीक हैं

डॉ. रतन पाल सिंह ने कहा कि चंद्र शेखर बिल्कुल ठीक हैं। हमने डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कर लिया है। पेट के अंदर न कोई गोली है और न ही छर्रे है। घबराने की कोई बात नहीं है।
Jun 29, 2023, 5:29 AM IST

कड़ी सजा दे योगी सरकार

डॉ. भालचंद्र मुंगेकर ने कहा कि मैं भीम आर्मी के सह-संस्थापक और प्रमुख चन्द्रशेखर पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। उत्तर प्रदेश सरकार 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक कड़ी सजा दे।
Jun 29, 2023, 5:07 AM IST

क्या बोले प्रशांत भूषण

प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद पर गोली चलाई गई। पेट में गोली लगी है। हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आज़ाद की एसयूवी पर दाहिनी ओर से गोलियां चला दीं। उन्हें देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। योगी के अराजक 'उत्तम प्रदेश' में नृशंस, लेकिन चौंकाने वाला नहीं'
Jun 29, 2023, 2:44 AM IST

भीम आर्मी से मिले एसपी सिटी

सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि उन्होंने चंद्र शेखर से मुलाकात की और बात की। वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैंने उनके डॉक्टर से भी बात की, और उन्होंने मुझे बताया कि आज़ाद की हालत स्थिर है। जांच के बाद उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी। हमले के पीछे के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jun 29, 2023, 2:07 AM IST

मीना कोटवाल ने किया ट्वीट

मीना कोटवाल ने ट्वीट कर कहा कि भीम आर्मी चीफ पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करता हू। यह हिंसक घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोलती है. चन्द्रशेखर आजाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मांग करता हूं कि इस कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
Jun 29, 2023, 1:18 AM IST

एमके स्टालिन ने हमले की निंदा की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हिंसक घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। चन्द्रशेखर आजाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मांग करता हूं कि इस कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
Jun 29, 2023, 1:03 AM IST

आरोपियों की हुई पहचान

भीम आर्मी का कहना है कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।
Jun 29, 2023, 12:33 AM IST

समर्थक कर रहे ये मांग

चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।
Jun 29, 2023, 12:16 AM IST

आजाद समाज ने सुरक्षा की मांग की

आजाद समाज पार्टी ने कहा कि चंद्रशेखर पर हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का घटिया काम है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
Jun 28, 2023, 11:33 PM IST

हमले के बाद क्या बोले आर्मी चीफ

जानलेवा हमले के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर ने कहा कि मुझे इस तरह के अचानक हमले की उम्मीद नहीं थी। मैं देश भर में अपने दोस्तों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करना चाहता हूं। अपनी लड़ाई संवैधानिक रूप से जारी रखें। करोड़ों लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+