उपेंद्र शुक्ला को बीजेपी यूपी का उपाध्यक्ष, नीलमा कटियार को प्रदेश महामंत्री और जुगल किशोर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडे ने संगठनात्मक संरचना को विस्तार दिया है। महेन्द्रनाथ पांडे ने गुरुवार को भाजपा की प्रदेश टीम में तीन अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश में भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के लिये पार्टी प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखकर तीन पदाधिकारी मनोनीत हुए हैं।

मनीष ने बताया कि गोरखपुर से उपेन्द्र शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष, कानपुर से नीलमा कटियार को प्रदेश महामंत्री और लखीमपुर से जुगल किशोर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
कौन हैं उपेन्द्र शुक्ला
उपेन्द्र शुक्ला की संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। पूर्वांचल में उनकी पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती हैं। जो गोरखपुर से राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केंद्र में मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के बेहद करीबी बताए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications