मथुरा आई बंगाल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, 10 जूता मारने पर पंचायत ने आरोपी को छोड़ा, TMC ने साधा निशाना

Bengali Girl Physically Assault Mathura: उत्तर प्रदेश के कृष्ण नगरी मथुरा में धार्मिक यात्रा पर निकली लड़की के साथ गलत व्यवहार किया गया। पश्चिम बंगाल की मूल निवासी लड़की के साथ सरेआम यौन उत्पीड़न किया गया। आरोपी ने लड़की को जबरदस्ती चूमा। मामले सामने आने पर पंचायत बुलाई गई।

स्थानीय पंचायत का फैसला सुनकर अन्य लोग भी हैरान रह गए। पंचायत ने आरोपी को तब छोड़ दिया जब उसने खुद को 10 बार चप्पल से मारा। पंचायत ने कहा कि उसे अपनी गलती की सजा मिल गई है। जब आरोपी ने खुद को 10 चप्पल मारा तो पंचायत ने आरोपी को छोड़ देने का हुक्म दिया।

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) टीएमसी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर दिन यूपी में अपराध बढ़ रहा है। धार्मिक यात्रा पर मथुरा आईं पश्चिम बंगाल की लड़की के साथ सार्वजनिक यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्हें इस भयावहता का सामना करना पड़ा। क्या यही बीजेपी के लिए नारी सम्मान है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपराधियों के शासन में यह क्रूर सच्चाई है। है ना, मुख्यमंत्री जी? क्या मोदी की गारंटी का मतलब महिला सुरक्षा नहीं है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+