UP चुनाव से पहले BJP का ये नया दावा उड़ा देगा विपक्ष की नींद, जानिए अयोध्या में क्यों हो रहा यह कार्यक्रम

लखनऊ, 10 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने अब नया दावा किया है। बीजेपी का दावा है कि यूपी चुनाव से पहले राज्य में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से 50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच गया है। बीजेपी ने सदस्यता अभियान के अलावा युवाओं पर भी फोकस कर रही है। बीजेपी के युवा मोर्चे की तरफ से शनिवार को अयोध्या में युवा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसको केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के वालिंटयर्स ने कईं कॉलेजों, मॉल्स और अपार्टमेंट्स में जाकर युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

बीजेपी का दावा- यूपी में 50 लाख नए सदस्यों का आंकड़ा पार

बीजेपी का दावा- यूपी में 50 लाख नए सदस्यों का आंकड़ा पार

भाजपा ने गुरुवार को 50 लाख नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार को सभी क्षेत्रों में नई सदस्यता का कुल आंकड़ा 53,40,345 हो गया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुल सदस्यता 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथों में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने 29 अक्टूबर को लखनऊ में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की रैली में प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया था। पहले दिन रैली में ही भाजपा ने 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे। 40 दिन से चल रहे अभियान में कुल 53,12,256 नए सदस्य बना लिए हैं।

12 और 13 दिसंबर को चलेगा विशेष सदस्यता अभियान

12 और 13 दिसंबर को चलेगा विशेष सदस्यता अभियान

प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र में 1,470,041 नए सदस्य, कानपुर क्षेत्र में 1,095,203, काशी क्षेत्र में 425,765, गोरखपुर क्षेत्र में 583,522, पश्चिम क्षेत्र में 955,267 व ब्रज क्षेत्र में 810,547 नए सदस्य बने हैं। 12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलेगा जिसमें सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर पार्टी से नए सदस्य जोडे़ जाएगें। दोनों ही दिन पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निगम, बोर्ड के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।

अयोध्या में बीजेपी का युवा संवाद

अयोध्या में बीजेपी का युवा संवाद

वहीं दूसरी ओर बीजेपी की युवा मोर्चा ईकाई ने शनिवार को युवोत्थान युवा सम्मेलन कार्यक्रम का ऐलान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान रहेंगे। वह 11 दिसम्बर को अयोध्या में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम द्वारा केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को लेकर सरकार की योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। युवा मोर्चा इस कार्यक्रम के माध्यम द्वारा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

बीजेपी ने युवाओं को संवाद में आने का दिया है न्यौता

बीजेपी ने युवाओं को संवाद में आने का दिया है न्यौता

बीजेपी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों में मुख्यतः युवा, डॉक्टर, प्रबंधन व विधि छात्र, आयुर्विज्ञान छात्र, बैंककर्मी, स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी व सांस्कृतिक समाज के युवा शामिल होंगे। युवा आइकन को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करके युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। युवोत्थान कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, उच्च शिक्षा, रोजगार, आधुनिकीकरण एवं बुनियादी विकास जैसे मुद्दों पर उठाये गए भाजपा के कदमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी एवं इसमें युवोत्थान में युवाओं के प्रश्न विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से चुने जाएंगे। वॉलिंटियर प्रदेश के कईं कॉलेजों, मॉल्स और अपार्टमेंट्स में जाकर युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+