मिशन 2024 से पहले यादव वोट बैंक पर BJP की नजर, जानिए अब राजपाल यादव और निरहुआ क्यों हुए खास

लखनऊ, 27 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अगले आम चुनाव से पहले यूपी में यादव वोट बैंक को साधने के लिए अब बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां शिवपाल यादव को जरिया बनाकर आजम और अखिलेश के बीच फूट डलवाना चाहती है वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और भोजपुरी स्टार निरुहुआ को साधने की कोशिश में जुट गई है। सीएम योगी ने रविवार को दोनों से मुलाकात की थी जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राजपाल यादव को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

राजपाल यादव को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

लखनऊ में ऐसी अटकलें हैं कि फिल्म अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का चेयरमैन बनाया जा सकता है। यूपी में लोकसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले योगी सरकार राजू श्रीवास्तव की जगह राजपाल नौरंग यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दोनों ने रविवार को सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद इस चर्चा को हवा मिली है कि यादव वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा नया प्रयोग कर सकती है। सरकार राजपाल यादव को फिल्म विकास बोर्ड का चेयरमैन बना सकती है। फिलहाल, फिल्म एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस बोर्ड के चेयरमैन है।

भाजपा का दामन थाम सकते हैं राजपाल यादव

भाजपा का दामन थाम सकते हैं राजपाल यादव

राजपाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम योगी ने दोनों दिग्गज एक्टर्स को श्रीराम की प्रतिमा और तस्वीर भेंट की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन खबर है कि इस मुलाकात में बात राजपाल यादव को भाजपा में शामिल करने को लेकर भी हुई। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही राजपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते है।

यादव वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा कर रही नए प्रयोग

यादव वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा कर रही नए प्रयोग

इसी साल उत्तर-प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर उप-चुनाव होने है। ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी की है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान के संसद से इस्तीफे से खाली हुई इन दोनों सीटों को जीतने के लिए भाजपा नए प्रयोग कर रही है। कहा जा रहा है कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा के किले को भेदने के लिए राजपाल यादव को अपने पाले में लाने की कोशिश हो रही है। साल 2019 में निरहुआ भाजपा के टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतरे थे, अब अखिलेश के इस सीट को छोड़ने के बाद भाजपा एक बार फिर निरहुआ को यहां से मैदान में उतार सकती है। हालांकि सपा के गढ़ में इस बार भी दिनेश लाल निरहुआ के लिए मंजिल आसान नहीं है। लिहाजा शाहजहांपुर के रहने वाले फिल्म एक्टर राजपाल नौरंग यादव के सहारे यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+