'2017 से पहले भूख से होती थी लोगों की मौत, हम इस कलंक से हुए मुक्त', CM योगी ने ई-पॉस मशीनों का किया शुभारंभ
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में खाद्य रसद विभाग और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में 1100 अन्नपूर्णा भवनों और 79000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों का लोकार्पण और शुभारंभ किया।
आज ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ हुआ। इसके लिए सीएम योगी ने सभी संचालकों और लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो आपको सुरक्षा भी देती है और आपकी समृद्धि के द्वार भी खोलती है।

15 करोड़ लाभार्थियों लोगों को मिला लाभ, 80 हजार राशन कोटे की दुकानों में रिफॉर्म
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास से हर गरीब को खाद्यान उपलब्ध कराने में हम सफल हुए हैं। 2014 से पहले जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल पाता था। 2017 से पहले प्रदेश के कई जनपदों में भूख से भी मौतें होती थीं। लेकिन, हमने पहले ई पॉश मशीन और अब ई वेइंग मशीन जैसी तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। प्रदेश के लगभग 80 हजार राशन कोटे की दुकानों में रिफॉर्म हुआ है। इससे 15 करोड़ लाभार्थियों लोगों को लाभ मिला है।
'पहले राशन एफसीआई गोदामों से निकलने के बाद ही गायब हो जाता था'
सीएम योगी ने कहा कि तकनीक आधरित खाद्य वितरण प्रणाली से न केवल भुखमरी की समस्या का समाधान हुआ, बल्कि हम कलंक से मुक्त भी हुए हैं। पहले राशन एफसीआई गोदामों से निकलने के बाद बीच से ही गायब हो जाता था, लेकिन अब लखनऊ से ही बैठकर मॉनीटरिंग की जाएगी कि कोटे की दुकान तक राशन पहुंचा या नहीं।
यह भी पढ़ें- UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में दारा सिंह, प्रदीप चौधरी, ओपी राजभर का भी नाम हो सकता है शामिल- सूत्र












Click it and Unblock the Notifications