Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्लफ्रेंड की मोहब्बत में बन गया 'डॉक्टर' ,फोटो हुई वायरल तो निकला स्वीपर

बरेली। बरेली जिला अस्पताल के एक सफाईकर्मी को मंगेतर को इम्प्रेस करने के लिए डॉक्टर बनकर फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। फोटो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और मौके से सफाईकर्मी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। सफाईकर्मी ने इस चालाकी को उस वक्त अंजाम दिया जब डॉक्टर मरीज को देखने इमरजेंसी वार्ड गए थे।

संविदा सफाईकर्मी अरविन्द ने मौका देख पहन लिया एप्रन

संविदा सफाईकर्मी अरविन्द ने मौका देख पहन लिया एप्रन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर हरीश चंद्रा की अस्पताल में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान डॉक्टर हरीश को बच्चा वार्ड से कॉल आने के चलते कई बार जाना पड़ा। इसी दौरान अस्पताल में तैनात संविदा सफाईकर्मी अरविन्द ने एप्रन पहना और गले में आला डालकर डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गया और किसी मित्र से फोटो खिंचवा लिए।

 फोटो हुई वायरल तो मामला आया पकड़ में

फोटो हुई वायरल तो मामला आया पकड़ में

रात को किसी स्टाफ ने अरविन्द के खींचे हुए फोटो डॉक्टर हरीश चंद्रा के व्हाट्सअप नंबर पर भेज दिए। इसके बाद पूरे अस्पताल के स्टाफ व अधिकारियों के व्हाट्सअप पर ये फोटो वायरल होने लगी। खबर की जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले को तूल पकड़ते ही जिला अस्पताल के सीएमएस के. एस. गुप्ता ने अरविन्द को बातचीत के लिए बुलाया और अरविन्द को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया बाद में एक निजी एजेंसी के सुपरवाइजर की तरफ से तहरीर देकर कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया।

गर्लफ्रेंड को करना चाह रहा था इंप्रेस

गर्लफ्रेंड को करना चाह रहा था इंप्रेस

वहीं सफाईकर्मी अरविन्द का कहना है उसने फोटो पूरनपुर में रहने वाली मंगेतर को इम्प्रेस करने के लिए फोटो खिंचवाई थी लेकिन उसे इस बात का अंदाज़ नहीं था की मामला इतना तूल पकड़ लेगा। एसपी रोहित सजवाण ने मीडिया को बताया कि कोतवाली में सफाइकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- माओवादी संगठन का सेक्शन कमांडर व कुख्यात नक्सली महादेव गिरफ्तार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+