बरेली: बीवी को फंसाने के लिए बेटे ने कर डाली मां की हत्या

जेल से वापस आने के बाद पप्पू अपने ससुराल के लोगों पर यह कहकर दबाव बना रहा था कि अगर उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उन्हें फंसा देगा।

बरेली। यूपी के बरेली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपने ससुराल पक्ष को फंसाने के लिए अपनी ही सगी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे पप्पू श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला बरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरगढ़ के गांव सिमरावा का है। यहां बीते 31 दिसंबर को चंपा देवी नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं चंपा के पति भी गोली लगने से घायल हुए थे।

son kills mother बरेली: बीवी को फंसाने के लिए बेटे ने कर डाली मां की हत्या

पप्पू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ही अपनी मां चंपा देवी की गोली मारकर हत्या की है और घटना के पीछे की वजह ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद बताया। दरअसल आरोपी पप्पू ने दो शादियां की थी। उसकी पहली शादी पीलीभीत जिले के जहानाबाद की अनीता से हुई थी। अनीता ने पप्पू को यह कहकर छोड़ दिया था कि वह शारीरिक रूप से अनफिट है। इसके बाद पप्पू ने सीबीगंज थाना क्षेत्र की राखी से दूसरी शादी की, लेकिन उसकी पहली पत्नी अनीता ने पप्पू के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद कोर्ट ने पप्पू को तीन माह के लिए जेल भेज दिया।

जेल से वापस आने के बाद पप्पू अपने ससुराल के लोगों पर यह कहकर दबाव बना रहा था कि अगर उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उन्हें फंसा देगा। इसके बाद पप्पू ने 31 दिसंबर को अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर। उसने अपने पिता को भी गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पप्पू ने अपनी पहली पत्नी समेत ससुराल के 6 लोगों को नामजद करते हुए अपनी मां की हत्या के आरोप में उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि नामजद सभी लोग घटना के दिन पीलीभीत में थे। पुलिस ने जब पप्पू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। ये भी पढ़ें- अपने प्यार के लिए NRI महिला ने किया ऐसा काम, चौंक जाएंगे आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+