अपने प्यार को पाने के लिए एनआरआई महिला ने किया वो सब, जो आप सोच भी नहीं सकते
रवनीत कौर ने अपने गैंग के साथ मिलकर करीब 6 लोगों को अपना शिकार बनाया और उन्हें ब्लैकमेल किया। शादी के बाद उसने ग्रुप छोड़ दिया। शादी के बाद सामान्य जीवन बिताना चाहती थी।
जयपुर। एक एनआरआई महिला को कम से कम 6 लोगों के साथ जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ये कार्रवाई की है। महिला पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप है। 26 वर्षीय महिला की पहचान रवनीत कौर के तौर पर हुई है। एसओजी की टीम ने कोटा से महिला को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महिला हनीट्रैप रैकेट की सदस्य थी। ये रैकेट 24 दिसंबर को पकड़ा गया था। इन ग्रुप में शामिल लोग पैसे वालों को फंसा कर उनसे पैसे लूटते थे। एसओजी ने दो और लोगों को इस कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। हालांकि हनीट्रैप गिरोह में शामिल एनआरआई महिला रवनीत कौर की कहानी बिल्कुल फिल्मी और बेहद चौंकाने वाली है।

रवनीत कौर का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था और वो पंजाब के फरीदकोट में अपने दादी के पास रहती थी। 2008 में पंजाब में रहते हुए अपने पास के गांव से इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट से एक साल सर्टीफिकेट कोर्ट किया। इसके बाद वह 2009 में गुड़गांव आ गई और अपनी दोस्त के परिवार के साथ रहने लगी। 2012 में उसकी मुलाकात रोहित शर्मा नाम के शख्स से हुई। रोहित शर्मा एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीए कर रहा था, उसी विश्वविद्यालय में रवनीत बीबीए का कोर्स कर रही थी। यहीं पर रोहित और रवनीत के बीच प्यार हो गया। इस बात की जानकारी एसओजी के एडिशनल एसपी करण शर्मा ने दिया। उन्होंने आगे बताया कि जब उन लोगों का कोर्स खत्म हुआ तो रवनीत ने रोहित से शादी की इच्छा जताई। हालांकि लड़के के घर वालों ने उनकी शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक वो कमाने नहीं लगेंगे वो शादी नहीं करेंगे।
एसओजी के एडिशनल एसपी ने बताया कि जब रवनीत से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने माना कि वो रोहित के प्यार में पागल थी, जब रोहित के परिजनों ने शादी से मना किया तो उसने पैसे कमाने का आसान जरिया निकाला। इस बीच उसकी मुलाकात 2013 में ही सेक्स रैकेट के सरगना अक्षत शर्मा से हुई। उसने 12 हजार रुपये महीने की नौकरी रवनीत को ऑफर की। इसी दौरान उसकी मुलाकात गैंग के बाकी सदस्यों से हुई। एडिशनल एसपी करण शर्मा ने बताया कि गैंग को पता चल गया कि ये लड़की पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। 2014 में गैंग ने रवनीत को शहर के बड़े बिल्डर के पास भेजा। इसके बाद उन्होंने उस बिल्डर पर रेप का आरोप लगाते हुए 1.20 करोड़ रुपये की मांग की। ये उनकी पहली डील थी जिसमें उन्हें 30 लाख रुपये मिले। इसके बाद गैंग ने कई और लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें डॉक्टर और इंजीनियर और बिल्डर शामिल थे। फरवरी 2016 में रवनीत ने रोहित से शादी की। इस दौरान उसने करीब एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा कर ली। इस दौरान करीब 6 लोगों को उन्होंने ब्लैकमेल किया। शादी के बाद उसने ग्रुप छोड़ दिया। शादी के बाद सामान्य जीवन बिताना चाहती थी। इससे भी ज्यादा जरूरी था कि वह अपने पति से अपनी पिछली जिंदगी का सच छिपाना चाहती थी। शादी के बाद उसने रोहित के घर पर कई महंगे उपहार खरीदे। वो रोहित के घरवालों को दिखाना चाहती थी कि आखिर उसकी कमाई कितनी ज्यादा है। इसे भी पढ़ें:- नो-एंट्री में घुसा शख्स, रोकने पर पत्नी ने पुलिस वाले को मारा थप्पड़
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications