टॉफी दिलाने के बहाने रिश्तेदार ने ही कर लिया तीन मासूमों का अपहरण

बरेली। बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके में तीन बच्चों का अपहरण हो गया है। अपहरण की इस सनसनीखेज वारदात को उसके रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। वह कल पीरबहोड़ा गाँव आया था, जहाँ उसने बच्चों को टॉफी दिलाने के बहाने बच्चों को साथ ले लिया और घर के बाहर लाकर उन्हें अपहरण करके ले गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शहादत खाँ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 घर आय़ा था रिश्तेदार शहादत

घर आय़ा था रिश्तेदार शहादत

थाना इज्जतनगर में मौजूद इन परिजनों के घर के मासूम बच्चों को उनके रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया है। जिला बदायूँ के वज़ीरगंज इलाके का रहने वाला शहादत खाँ कल पीरबहोड़ा गाँव आया था। जहाँ उसने टैम्पू चालक मोईद खाँ के दो बच्चों और मोईद के चाचा के एक बच्चे को अपने साथ ले लिया। टॉफी दिलाने के बहाने से वह तीनों बच्चों को घर से बाहर ले आया और उसके बाद अपहरण कर लिया।

 फोन करके बताई अपहरण की बात

फोन करके बताई अपहरण की बात

शाम तक शहादत खाँ बच्चों को वापस लेकर घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। उधर शहादत ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। शाम तक बच्चों को तलाश में सभी रिश्तेदारों के यहाँ जानकारी की गई, लेकिन बच्चों का कुछ अता-पता नहीं लगा। जब शाम को शहादत से उनकी फोन पर बात हुई तो उसने उसने बच्चों के अपहरण करने की बात कहकर फोन काट दिया।

 महिला को गिरफ्तार कर बच्चे बरामद किए

महिला को गिरफ्तार कर बच्चे बरामद किए

बच्चों के अपहरण की बात सुनकर मोईद के पैरों नीचे से ज़मीन खिसक गयी। उसने तुरन्त अपने पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज करा दी। हालांकि पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके बाद तीनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अपहरणकर्ता शहादत को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अभी तक अपहरण करने के पीछे अपहरणकर्ता की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+