ISRAEL HAMAS War: फिलिस्तीन के लिए चंदा जुटा रहा था बरेली पुलिस का सिपाही, Viral हुआ तो...
अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा आतंकी संगठन 'हमास' का समर्थन करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक पुलिसकर्मी फिलिस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। जहां भारत खुलकर इस्राइल के समर्थन में खड़ा हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली का एक सिपाही फेसबुक पोस्ट डालकर फिलिस्तीन को सुरक्षित करने और सीधे आतंकी संगठन को रुपए भेजने की बात कह रहा है।
गौरतलब है कि इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में भारत खुलकर इस्राइल के समर्थन में खड़ा हुआ है। उधर, बरेली में पोस्टेड सुहेल अंसारी नाम का एक सिपाही ने फेसबुक पर पोस्ट और स्टोरी डालकर 'HAMAS' का समर्थन किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कांस्टेबल सुहेल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "HELP SAVE PALESTINE, 1 REPOST = 1 $"

वहीं सिपाही की यह पोस्ट वायरल होने के बाद अनुपम तिवारी नाम के शख्स ने इसकी शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर की है। बरेली साइबर सेल को इस प्रकरण में जांच और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। अनुपम तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को एक्स पर फोटो टैग किए हैं। एक फोटो में बरेली में तैनात सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट है।

ट्वीट करने वाले ने लिखा कि आतंकी हमले के बाद अब भारत इस्राइल के साथ खड़ा है, लेकिन बरेली जिले का कांस्टेबल फिलिस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। भरोसा है कि उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा। दरअसल, सिपाही ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर आतंकी संगठन को रुपए भेजने की बात लिखी है।

वहीं इस मामले में ट्वीट होने के बाद इस संबंध में साइबर सेल बरेली को जांचकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिपाही सुहेल बरेली का निवासी है या फिर वह बरेली में तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications