मानसिक रूप से बीमार बच्चे के साथ घटिया हरकत, शख्स ने औजार से माथे पर लिखा 'जय भोले नाथ'
कई बार ऐसी खबरें देखने या फिर सुनने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने मानसिक रूप से बीमार बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया, जो अपने आप में बेहद हैरत भरा है।
बच्चे के माथे पर लिखा 'जय भोलेनाथ'
दरअसल, प्रेमनगर के शाहबाद में एक शख्स ने मानसिक रूप से बीमार एक बच्चे के माथे पर किसी औजार से जय भोलेनाथ लिख डाला। शादाब नाम के शख्स ने दानिश नाम के बच्चे के साथ ऐसा किया। जब शादाब बच्चे के सिर पर औजार से जय भोलेनाथ लिख रहा था तो बच्चा दर्द से कराह रहा था लेकिन मजाल कि उस शख्स को बच्चे पर थोड़ा सा भी तरस आया हो।

दर्द से चिल्लाते हुए घर पहुंचा बच्चा
'एबीपी न्यूज' की खबर के मुताबिक, बच्चा चीखता-चिल्लाता घर पहुंचा और फिर उसने शादाब की इस घटिया हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया। बच्चे की हालत देखने के बाद परिजनों को भी गुस्सा आ गया और वे हंगामा मचाने लगे। हैरानी की बात थी कि एक ही मजहब के शख्स ने बच्चे के सिर पर ये लिखा था।
पुलिस भी रह गई हैरान
मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वो घटनास्थल पर आ पहुंची। पुलिस भी ये देखने के बाद दंग रह गई कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस ने घरवालों से कहा कि वे पूरे मामले के संबंध में लिखित शिकायत दें। इसके बाद बच्चे को दर्द से कराहता देख घरवाले भी इस बात के लिए राजी हो गए। लेकिन इसके बाद दोनों ही परिवारों में समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन कार्रवाई ना करने के बाद पुलिस ने लोगों को हिदायत जरूर दी कि इस तरह की हरकत करने वालों को आगे से बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications