खून से सना चाकू लेकर पहुंचा थाने, कहा- मैंने कर दिया है अपने ससुर का कत्ल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दामाद चाकू लेकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही है। कई बार अपनी पत्नी को वापिस लेने गया, लेकिन उसके ससुर ने उसको बेइज्जत कर भगा दिया था।

फहीम से था विवाद

फहीम से था विवाद

जानकारी के अनुसार, बरेली के हुसैनबाग निवासी टेलर मोहम्मद रहीस ने अपनी बेटी का निकाह 2010 में बाकरगंज के फहीम से किया था। शादी के बाद उनके एक बेटा अरहान हुआ। इसी दौरान घरेलू कलह में विवाद होने लगा तो 2013 में पत्नी सीमा ने फहीम पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया। किसी तरह समझाने बुझाने के बाद वह ससुराल में रहने लगी, लेकिन मुकदमा चलता रहा। दस महीने पहले फहीम का पिता से पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ तो उसने पत्नी को मायके भेज दिया और कुछ दिन वहीं रहने को कहा।

बेटे से मिलने के लिए कर दिया था मना

बेटे से मिलने के लिए कर दिया था मना

फहीम ने बताया कि कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेने गया तो पत्नी को ससुर ने भेजने से मना कर दिया। इस दौरान पत्नी भी ससुर के कहने पर चलने लगी और आने से इनकार कर दिया। उसने बेटे से मिलने को कहा तो उससे मिलने नहीं दिया। दस महीने में कई बार फहीम ससुराल गया और अपने रिश्तेदारों को मनाने के लिए भेजा लेकिन ससुर व पत्नी नहीं माने।

हत्या के बाद पहुंचा थाने

हत्या के बाद पहुंचा थाने

गुस्से में आकर फहीम ने कटघर की कुरेशियां मस्जिद के पास सोमवार की रात नाती को बाइक पर बैठाकर घूमने निकले ससुर पर दामाद ने तेजधार वाले हथियार से हमला कर दिया। दामाद ने इतने वार किए जब तक ससुर की मौत नहीं होगी। हत्या के बाद आरोप खून से सना चाकू लेकर चंद मिनट बाद ही थाने में बैठे मुंशी के सामने पहुंच गया। कहा कि उसने ससुर का कत्ल कर दिया। चाकू रखकर वह थाने के अंदर जमीन पर बैठ गया।

पुलिस को बताई हत्या की वजह

पुलिस को बताई हत्या की वजह

फहीम ने बताया कि सास ससुर के कारण उसके घर में कलह होती थी। उसके मुकदमेबाजी के चक्कर में दुकान भी बिक गई। किला क्षेत्र में हत्या की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+