पीएम मोदी की रैली में जाने की वजह से पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

बरेली। तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी तलाक के मामले रुक नहीं रहे हैं। बरेली में महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें तीन तलाक दिया है। महिला का कहना है कि जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उनकी सरकार के द्वारा तीन तलाक को खत्म किए जाने के लिए लाए जा रहे कानून के लिए धन्यवाद देने पहुंची तो उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया है। हालांकि उनके पति ने तलाक की वजह कुछ और बताई है।

triple talaq

पत्नी फायरा का आरोप है कि उनके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर है, यही नहीं इस अफेयर से उनका एक बेटा भी है, वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि वह मुझे तलाक दे देंगे। लेकिन जब मैं पीएम मोदी की रैली से वापस आई तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कुछ नहीं कर सकते हैं और मुझे तलाक दे दिया। उन्होंने मुझे और मेबेटे बच्चे को पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। वहीं महिला के पति दानिश का कहना है कि उन्होंने तीन तलाक नहीं दिया है, फायरा का का दूसरे आदमी से अफेयर है, इस वजह से उन्होंने तलाक दिया है। उसके चाचा मुझे हमेशा धमकी देते थे, मेरी पत्नी हमेशा जींस पहनती थी और ऐसे ही सोचती थी। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता हूं, इसका पीएम मोदी की रैली से कुछ लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें-'अपने राजनीतिक फायदे के लिए OBC कार्ड खेल रहे हैं पीएम मोदी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+