थार के चक्कर में बदल गया प्यार, दारोगा बनते ही शख्स के बदले सुर, थाने में जा पहुंची युवती
बरेली की रहने वाली युवती का आरोप है कि लड़के ने शादी की बात कर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली पुलिस में नौकरी लगने के बाद उसके घरवाले दहेज की मांग कर रहे हैं।

Bareilly inspector refuse to marry gf: ट्रेन में हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और देखते ही देखते बात शादी तक जा पहुंची। युवती की मुलाकात साल 2019 में शख्स से हुई थी और धीरे-धीरे बातें करते करते दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। अब युवती के प्रेमी की नियुक्ति दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई तो उसके सुर ही बदल गए। लड़के ने दहेज और थार कार की मांग कर दी। ऐसे में अब इतना दहेज ना दे सकने के चलते प्रेमिका ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बरेली के बारादरी इलाके की रहने वाली युवती की मुलाकात साल 2019 में ट्रेन में सफर करते हुए फरीदपुर के गांव कपरिया के आदर्श शर्मा से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और एक दूसरे को उन्होंने मोबाइल नंबर भी दे दिए। धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि आदर्श शर्मा ने शादी की बात कहकर उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
दोनों ने अपने प्यार के बारे में घरवालों को बताया तो वे भी शादी के लिए राजी हो गए। फरवरी साल 2023 में आदर्श शर्मा की नौकरी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर लग गई। अब युवती का कहना है कि आदर्श के घरवाले उसकी कहीं और शादी कराना चाहते हैं। जब युवती की मां ने आदर्श के घरवालों से बात की, तो उन्होंने दस लाख रुपये और कार की मांग रखी।
अब युवती का आरोप है कि आदर्श के भाई राहुल ने जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस मामले में बारादरी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications