VIDEO: अखिलेश बोले, बुआ के चक्कर में मत आना वरना हाथी और बड़े हो जाएंगे

सीएम अखिलेश ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बुआ के चक्कर में न पड़े अगर बुआ के चक्कर में पड़ गए तो इस बार हाथी और बड़ा हो जाएगा।

बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली में जनसभा में बीएसपी सुप्रीमो मायावती को जमकर घेरा। सीएम ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बुआ के चक्कर में न पड़े अगर बुआ के चक्कर में पड़ गए तो इस बार हाथी और बड़ा हो जाएगा फिर इससे भी बड़े-बड़े हाथी लगाए जाएंगे। सीएम ने रैली में जुटी भीड़ को देखते हुए कहा कि दूसरे चरण में भी सपा कांग्रेस गठबंधन को जीत मिलेगी। गौरतलब है कि अखिलेश भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के देवरनिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पहले चरण में शनिवार को हुए मतदान पर कहा कि लोग सपा-कांग्रेस गठबंधन को रिकॉर्ड मतदान कर रहे हैं। सीएम ने पीएम मोदी पर भी जुबानी हमला किया और कहा कि ऐसे नेता भी है जो मन की बात तो करते है लेकिन काम की बात कोई नहीं करता।

VIDEO:अखिलेश बोले, बुआ के चक्कर में मत आना वरना हाथी और बढ़े हो जाएंगे

बता दें कि कानून व्यवस्था को लेकर बदायूं में पीएम मोदी के बयान पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव सख्त दिखाई दिए।अखिलेश ने कहा कि बदायू कांड के मामले में प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश की गयी थी। उन्होंने कहा कि जब जांच हुई तो मामला कुछ और निकला। कानून व्यवस्था को लेकर आंकड़ों की लड़ाई नहीं करना चाहता लेकिन यूपी की कानून व्यवस्था मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से कही अच्छी है। ये भी पढे़ं: यूपी चुनाव 2017: जनता ने नकारा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+