Barabanki Bus Accident: सरिया लदे DCM में पीछे से घुसी बस, 2 की मौके पर मौत, कई गंभीर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक सरिया से भरी खड़ी डीसीएम में पीछे से आई बस घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मची चीखपुकार के बीच 2 लोगों के शव को किसी तरह से निकाला गया है। वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमे से एक को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बता दें कि यह हादसा बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से गोंडा जाने वाली शुक्ल ट्रेडर्स की बस बाराबंकी की ओर से सवारी लेकर जा रही थी, कि तभी करीब रात 9 बजे बिंदौरा गांव के पास एक खड़े डीसीएम में पीछे से जा घुसी। डीसीएम में लदी सरिया बाहर की ओर निकली हुई थी। जिस कारण सरिया चीरती हुई आधी बस में घुस गईं।

Barabanki Accident Bus rammed into DCM loaded with iron rods 2 died on the spot many serious

जानकारी अनुसार डीसीएम संख्या यूपी 78 जीटी 6003 पंचर होने के कारण शाम पांच बजे से सड़क किनारे खड़ी थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। फ़िलहाल इस हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 5 लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक व्यक्ति हालत नाजुक होने के चलते उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

Barabanki Accident Bus rammed into DCM loaded with iron rods 2 died on the spot many serious
Barabanki Accident Bus rammed into DCM loaded with iron rods 2 died on the spot many serious

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+