Mathura: बांके बिहारी मंदिर में पैसे गिनने आए बैंककर्मी ने चुराए 9 लाख, CCTV में कैद, रंगे हाथ पकड़ा गया
Banke Bihari Mandir: जहां श्रद्धालु आंखें मूंदकर भगवान को समर्पित करते हैं... वहीं एक शातिर ने उन्हीं दान के पैसों को अपनी जेब में भरने की कोशिश कर डाली। जी हां! मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैंककर्मी ने ही दानपात्र से 9 लाख रुपये चुरा लिए।
बांके बिहारी मंदिर की 16 गुल्लकों को खोलने का सिलसिला चल रहा था, जो हर महीने कोर्ट के आदेश पर बैंक कर्मियों की मौजूदगी में होता है। सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन फिर CCTV की नजर ने चोरी की परतें खोल दी।

शनिवार (05 अप्रैल) शाम करीब 4 बजे कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को एक बैंककर्मी की हरकतें कुछ अजीब लगीं-जैसे वो अपने कपड़ों में कुछ छुपा रहा हो। शक हुआ, तो तुरंत सीसीटीवी खंगाला गया और जो दिखा, उसने सभी को हैरान कर दिया।
कैमरे में बैंककर्मी पैसे छिपाता नजर आया
जब उसकी तलाशी ली गई, तो ₹1.28 लाख उसी समय बरामद हो गए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो अभिनव ने खुद कुबूल कर लिया कि वो पिछले कई दिनों से चोरी कर रहा था। इसके बाद जब उसके मथुरा के अशोक सिटी स्थित किराए के घर पर छापा मारा गया, तो ₹8 लाख और बरामद हो गए। जिसके बाद कुल करीब ₹9.5 लाख की रकम बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से ₹200 और ₹500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं।
केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर
आरोपी रामपुर निवासी अभिनव सक्सेना है, जो केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। और खास बात ये कि उसकी पत्नी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।
मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर कोतवाली वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मंदिर में गुल्लक खोलने की प्रक्रिया न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारियों की देखरेख में होती है, जिसमें बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। पिछले तीन दिनों से यह प्रक्रिया चल रही थी, तभी यह घटना सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications