Banda Accident: बांदा में अज्ञान वाहन ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, तीन सवारियों की गई जान

Banda Accident News: हादसे की दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है। यहां सवारियों से भरी ऑटोरिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्शा में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव के पास देर रात का है। बांदा जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जमरेही गांव के पास हुई। किसी अज्ञात वाहन ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

Banda Accident News

पीड़ितों की पहचान 20 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो ऑटोरिक्शा चला रहा था। तथा यात्री सद्दू सिंह (40) और अमित (12) के रूप में हुई है। सभी बिसंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेस्टा गांव के निवासी थे। 35 वर्षीय रामसनेही नामक एक अन्य यात्री को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

यह समूह रात में अपने गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समुदाय में शोक की लहर पैदा कर दी है। वहीं एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+