बांदा: UPSRTC की बस पर गिरा हाइटेंशन तार, लगी आग 4 की मौत, 24 घायल
बांदा में यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब बस हमीरपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस पुल के नीचे ही गिरी तुरंत तार के चपेट में आ गई।
बांदा। उत्तर प्रदेश स्थित बांदा में बस पर हाइटेंशन तार गिरने से बस जल कर खाक हो गई। बताया गया कि बस बांदा से हमीरपुर जा रही थी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई और 24 सवार लोग झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को पास के ही अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या UP 91 T 0076 बांदा से हमीरपुर जा रही थी। बस जसपुरा क्षेत्र से गुजर रही थी।
इस दौरान बड़ा पुलिया के पहले वो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे चली गई और 11,000 वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट मे आ गई। घटना शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

घटना के कुछ देर बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा पहुंचे और घायलों और उनके परिजनों से मिले।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications