यूपी में दबंगों का दबदबा, बेखौफ बदमाश ने सिपाही के पेट में मारा चाकू
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के एक सिपाही पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से सिपाही के पेट में गहरा घाव हो गया। घटना के फौरन बाद आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों व अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकिसालय में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

घटना थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के साहिबानगर की है। मंगलवार शाम पुलिस को इसी गांव में दो पक्षों में हो रहे विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही बदमाशों ने हमला बोल दिया। इसी बीच एक शख्स ने सिपाही अमित यादव की पेट में चाकू मार दिया। हमले में सिपाही अमित यादव के पेट में गहरा जख्म हो गया है। सिपाही को फौरन जिला अस्पताल लया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल सिपाही को बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया।
पूरे मामले में सीओ सदर ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस को एक अपराधी के विषय मे सूचना प्राप्त हुई थी। उसी को पड़के टीम गयी हुई थी जिसमे शामिल अमित जो कि सिपाही है को को अपराधी ने चाकू मार दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications