बलरामपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा 50 हजार का इनामी 'धर्मेन्द्र', सिपाही घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक बार फिर पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जबकि क्राइम ब्रांच के एक सिपाही को भी बदमाश की गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के लुचुइया बांध के निकट का है। जब शातिर बदमाश और उसका एक साथी उतरौला से बलरामपुर की तरफ जा रहा था तभी क्राइम ब्रांच, उतरौला व देहात की पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश (धर्मेद्र सिंह) के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश धर्मेन्द्र की गोली से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही नासिर अहमद भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलो को जिला मेमोरियल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन कर घायल सिपाही व पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल बदमाश गोंडा जिले के वजीरगंज के खिरिया मजगवां का रहने वाला ब है जो कि 50000 का इनामी भी है और गोंडा वजीरगंज, बहराइच व लखनऊ सहित अन्य जिलों में इसका आपराधिक इतिहास है।
पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पकड़ा गया बदमाश बेहद शातिर है, उसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। इस घटना में हमारा एक सिपाही भी घायल हुआ हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड इलाहाबाद हुआ प्रयागराज, 97 साल बाद बदला गया नाम
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications