यूपी बोर्ड इलाहाबाद हुआ प्रयागराज, 97 साल बाद बदला गया नाम
लखनऊ। संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदले जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) इलाहाबाद ने भी अपना नाम बदल दिया है। यूपी बोर्ड इलाहाबाद अब यूपी बोर्ड प्रयागराज के नाम से जाना जायेगा। बता दें कि शनिवार को बोर्ड की ओर से नाम में बदलाव की सूचना जारी होने के साथ ही इसे कामकाज में प्रयोग किया जाने लगा है। इस बारे में यूपी बोर्ड सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

1921 में स्थापित यूपी बोर्ड का 97 वर्ष के इतिहास में पहली बार नाम बदला गया है। अब यूपी बोर्ड प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की तरफ से जारी की गई अधिसूचना बोर्ड का नाम बदलने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय का नाम भी बदलकर अब प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय हो गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट में बदलाव के साथ इसके कार्यालय के बाहर के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड को पेंट करके इलाहाबाद की जगह प्रयागराज कर दिया जाएगा।
वहीं, यूपी बोर्ड के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय का नाम बदलकर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय कर दिया है। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय का नाम अब प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय हो गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के काम में अब प्रयागराज का उपयोग शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications