अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी- पूर्व जनसंघ विधायक की जुबानी

बलरामपुर। बलरामपुर संसदीय क्षेत्र को इतिहास के पन्नों में अमर करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनके सहयोगी भगवान की तरह पूजते हैं। साल 1957 में बलरामपुर की जनता ने उन्हें बलरामपुर से सांसद बनाकर दिल्ली भेजा था। 1957 से 1967 के दौर को याद कर आज भी उनके सहयोगी खिलखिला उठते हैं। 1967 में जनसंघ से तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सुखदेव प्रसाद बतातें हैं। कि अटल जी उनके लिए पूजनीय हैं और वह आज भी उनकी पूजा करते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर को आज भी उन्होने अपने पूजा स्थल पर सजा रखी है।

balrampur jansangh MLA tells the story of atal bihar vajpayee ji

जब गड्ढे में फंस गई थी अटल की जीप
पूर्व जनसंघ विधायक सुखदेव जी बतातें है कि जनसंघ कार्यकर्ता के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अटल विहारी बाजपेई जी की पुरानी जीप अचानक गड्ढे में फंस गई। इस घटना को चुटीले अंदाज में सुनाते हुए पूर्व विधायक सुखदेव जी कहते हैं कि जब अटल जी की जीप गड्ढे में फंस गई तब वह परेशान हो गये और कहा कि सुखदेव जी अब यह जीप कैसे निकलेगी, जिसपर सुखदेव जी ने उत्तर दिया कि बस अभी देखिये। इतने में जनसंघ कार्यकर्ता शिवनरायन सहित दो लोगों ने मिलकर जीप को बल्ली/लकड़ी लगाकर बाहर निकाल दिया। जिसको देखकर अटल जी बहुत प्रसन्न हुए।

जब अटल जी को बाढ़ निरीक्षण के दौरान हो गया था कालरा
पूर्व जनसंघ विधायक सुखदेव जी बतातें है कि एक बार अटल जी बाढ़ का निरीक्षण करने जबदही जबदहा गांव गये हुए थे जहां भीषण जल भराव था वहां अटल जी की तबीयत खराब हो गयी उन्हें कलरा हो गया था, जिस पर उनके साथ गए लोगों ने उन्हें खटिया पर लाद कर उठा लिया और वापस सुरक्षित बलरामपुर ले आये।

अटल जी को पसंद था काला नमक चावल और मुशियाईन के पेड़े
पूर्व जनसंघ विधायक सुखदेव जी बताते है कि अटल जी को बलरामपुर की धरती से उपजा हुआ काला नमक चावल व बलरामपुर शहर के सब्जी मंडी के निकट संचालित मुंशीयाईन की दुकान के पेड़े बहुत पसंद थे और जब भी वह बलरामपुर आते थे तो उसे जरूर खाते।

जब अटल जी के नाम से सुखदेव जी बन गए थे विधायक, जनसंघ विधायक सुखदेव जी बताते हैं कि अटल जी ने ही उन्हें चुनाव मैदान में उतारा और महज अटल जी के नाम पर ही वोट मिल गए जिससे दो बार वह तुलसीपुर विधानसभा सीट से जनसंघ के विधायक रहे। सुखदेव जी यह भी बताते हैं कि किसी भी मंच पर बोलने से पहले सुखदेव जी को बोलने के लिए खड़ा करते थे और उसके बाद स्वयं मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+