कानपुर: मतदाता जागरूकता रैली में हुआ बैलून सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत

सिलेंडर फटने का यह हादसा मतदाता जागरूकता रैली निकलने से पहले ग्रीन पार्क के बाहर हुआ, वरना इसमें कई बच्चे घायल हो जाते।

कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंदर जिला प्रशासन को आयोजित मतदाता जागरूकता रैली के दौरान एक हादसा हो गया। स्टेडियम के गेट नंबर 10 के पास बैलून में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिसमें एक की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चा इस हादसे में मामूली तौर पर जख्मी हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। मतदाता जागरूकता रैली में कई बच्चे आए थे।

कानपुर: मतदाता जागरूकता रैली में हुआ बैलून सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत

ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रशासन ने मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की जिसमें कई बच्चे शामिल थे। इस दौरान गेट नंबर 10 के पास फजल गंज निवासी शिव अपनी पत्नी के साथ गुब्बारा बेच रहा था। अचानक गुब्बारे में गैस भरने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और शिव की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर में गैस ज्यादा भरा था जिस वजह से वह फट गया। यह हादसा मतदाता जागरूकता रैली निकलने से पहले ग्रीन पार्क के बाहर हुआ, नहीं तो कई बच्चे भी घायल हो जाते।

इस हादसे में शिव की पत्नी कमला गंभीर रूप से घायल हो गई। कमला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना डायल 100 को दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+