बलिया: मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, 6 घायल, धारा 144 लागू
Recommended Video

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर इलाके में तजिया जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी देखने को मिला। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी का भी भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा और वो जमकर बवाल करती रही। दरअसल बलिया के सिकन्दपुर में ताजिया के जुलूस गुजर रहा था। इस जुलूस में कुल 14 ताजिया शामिल थे, जिसमे सबसे पीछे डोमनपुरा का ताजिया गुजर ही रहा था कि किसी ने अफवाह फैलाई की भीड़ के कुछ लोगो ने महिलाओं पर छींटाकशी की है जिसके बाद शुरू हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि प्रशासन को जिले में धारा 144 लागू करने का फैसला लेना पड़ा।

डीएम सुरेंद्र विक्रम ने बताया, सिकन्दरपुर कस्बे में मोहर्रम जुलूस में कुछ अराजक तत्वों ने पथराव और आगजनी की घटना की। जिसमे 3 बाइक को क्षतिग्रस्त किया गया है। मकान में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। स्थानीय लोगो के मुताबिक इस घटना में 6 लोग घायल हुए है। हालांकि जिलाधिकारी ने किसी के घायल होने से इनकार किया है।

वहीं इस घटना की जानकारी के बाद कमिश्नर के रविन्द्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, डीएम सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। विजय भूषण की माने तो स्थिति अब नियंत्रण में है। पूरे जिले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है साथ ही आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications