बोलीं माया BJP नहीं है दलितों की सच्ची हितैषी, नहीं पूरा हुआ अच्छे दिनों का वादा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकारें दलितों और गरीबों की हितैषी नहीं हैं।

MAYAWATI

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में भाजपा का कार्यक्रम फ्लाप रहा। माया ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा की नीयत कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा था।

माया यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकारों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती की दर्दनाक घटनाएं हुईं है और बीजेपी ने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की।

अच्छे दिनों के वादे नहीं हुए पूरे

लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के अच्छे दिनों के नारे को आड़े हाथों लेते हुए माया ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं किया।

सपा नेता और कैबिनेट में मंत्री आजम खान के बयान पर उन्होंने कहा कि मैंने बाबा साहेब पर मंत्री की टिप्पणी की निंदा सबसे पहले मैंने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+