जिसकी वजह से मायावती राज्यसभा सीट हार गईं उसे निषाद पार्टी ने निकाल दिया है
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में मात देने वाले निषाद पार्टी के इकलौते विधायक विजय मिश्रा को पार्टी ने क्रास वोटिंग करने पर अनुशासनहीनता के आरोप में सदस्यता रद्द कर बाहर का रास्ता दिया। विजय मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में खुलकर भाजपा को वोट देने की बात कही थी। बसपा को सपा और निषाद पार्टी का समर्थन था। क्रास वोटिंग के चलते बसपा को राज्यसभा सीट नहीं मिल पाई। इसके बाद निषाद पार्टी ने बाहुबली विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई। निषाद पार्टी ने वादा किया था कि वह समाजवादी पार्टी का साथ देगी।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने की कार्रवाई
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर क्रास वोटिंग करने और पार्टी के खिलाफ बड़ी अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए विधायक विजय मिश्रा को निकालने का ऐलान किया। विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के इकलौते विधायक थे।

पहले अखिलेश ने काटा था टिकट
शिवपाल सिंह यादव के करीबी बाहुबली विधायक विजय मिश्रा तीन बार से सपा के टिकट पर विधायक बने। चौथी बार 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया। जिसके बाद विजय मिश्रा ने बगावत कर निषाद पार्टी से चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

खुलकर कहा भाजपा को देंगे वोट
गोरखपुर के लोकसभा चुनाव में सपा और निषाद पार्टी का गठबंधन विजय मिश्रा को रास नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा की चुनाव में बसपा उमीदवार को वोट न देने का फैसला लिया है। विजय मिश्रा का कहना था कि वे राष्ट्रहित और देश हित के लिए भाजपा को वोट देंगे। विजय मिश्रा को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी फोन किया था लेकिन विजय मिश्रा ने जवाब दिया कि मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन मैं वोट तो भाजपा को ही दूंगा।

क्रॉस वोटिंग के चलते ही बसपा हारी
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने नौ सीटें और एक सीट सपा ने जीती। एक सीट पर बसपा ने भी दावेदारी की थी लेकिन कुछ विधायकों की क्रास वोटिंग के चलते बसपा के समीकरण बिगड़ गए और बाजी भाजपा ने मारी।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की मोहब्बत में बन गया 'डॉक्टर' ,फोटो हुई वायरल तो निकला स्वीपर
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications