फोन पर अश्लील बातें करता था जो शख्स, रास्ते में मिला तो क्या हाल हुआ, VIDEO में देखें

बहराइच/ श्रावस्ती। प्रदेश में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। ये मनचले ना उम्र का लिहाज करते हैं इज्जत की परवाह। ऐसा ही एक मामला बहराइच से सामने आया है जहां मल्हीपुर इलाके का रहने वाला एक युवक एक लड़की को फोन कर लगातार पिछले कुछ दिनों से अश्लील बातें कर रहा था। बार-बार मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। इससे आजिज आ चुकी लड़की ने परिजनों संग पहुंचकर उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी जब पुलिस से लेनी चाही तो पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है।

bahraich woman beaten a man who molested her over call

मामला बहराइच के नानपारा थाना का जहां क्षेत्र की ही रहने वाली एक लड़की का मोबाइल नंम्बर पता नहीं कहां से मल्हीपुर थाना क्षेत्र में स्थित जमुनहा बाजार के रहने वाले एक युवक को मिल गया। इसके बाद वो युवक लगातार लड़की को फोन कर परेशान करने लगा। जब लड़की ने उसे मना किया तो वो अश्लीलता पर उतर आया और फोन पर ही अश्लील बातें करने लगा। परेशान युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजनों ने उस नंबर पर बात की तो युवक ने अपने आप को जमुनहा बजार निवासी बताते हुए परिजनों से भी अभद्रता की। इसके बाद परिजनों ने अपने संपर्कों से युवक का पता करते हुए जमुनहा बाजार पहुंच युवक को पकड़ लिया। युवक को देखते ही लड़की का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने युवक की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक ने पैर पकड़ माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम खाई। इसके बाद लोगों के समझाने पर युवक को छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+