बहराइच: गांववालों ने किया चुनाव का बहिष्कार, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

बहराइच के गंगापुर गांव के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। खबर के मुताबिक, नाराज गांववासियों ने यूपी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

बहराइच। यूपी में विधानसभा चुनाव का डंका पूरी तरह से बज चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को लुभाने का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, बहराइच के गंगापुर गांव के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर झूठे वादे करने वाले नेताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खबर के मुताबिक, नाराज गांववासियों ने यूपी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गांव के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। ये भी पढे़ं:वाराणसी: भाजपा में नहीं हो सका डैमेज कंट्रोल, अब उत्तरी सीट को लेकर विवाद

बहराइच: गांववालों ने किया चुनाव का बहिष्कार, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि हसुलिया से हरखापुर तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। नहरें साफ करके कीचड़ रोड पर डाल दी गई है जिसके सूखने के बाद, धूल उड़ने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि अशोक लाट मधवापुर से बभनियावां तक का मार्ग जर्जर है। जिसके कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। चुनाव के समय मंत्री, विधायक व सांसद तमाम लुभावने वादे करते हैं, किन्तु समय निकल जाने के बाद कोई मुड़कर नहीं देखता है।

बहराइच: गांववालों ने किया चुनाव का बहिष्कार, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

वहीं, गांववालों का कहना है कि जनता से किए गए वादे अभी तक किसी भी सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। लेकिन, जनता इस बार सजग और सतर्क दोनों ही हो गई है। लोगों ने ये भी कहा कि अब वे किसी भी नेता के झूठे वादों में नहीं फंसेंगे। वहीं, गुस्से से भरे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। ये भी पढे़ं: बरेली सीट पर मुकाबला दिलचस्प, सपा का खेल बिगाड़ सकता है पार्टी समर्थक रहा डॉक्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+