शिक्षक की लापरवाही आई सामने, छात्र को क्लास में बंद करके निकल गए घर
बहराइच। बहराइच जिले के एक प्राथमिक प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां कक्षा तीन के बच्चे को स्कूल में बंद करके ताला लगा कर सभी टीचर घर चले गए। क्लास में बुखार से तड़प रहा बच्चा जब सोकर उठा तो क्लास में अपने को अकेला देखकर शोर मचा कर जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के रोने पर पास के ग्रामीणों ने रोते बच्चे की वीडियो बना ली और इसकी सूचना 100 डायल पुलिस और स्कूल के टीचर को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने क्लास के कमरे में लगे ताले को तोड़कर बच्चे को सही सलामत निकाला।

मोहम्मदपुर देवमल विकासखंड के अन्तर्गत प्राथमिक स्कूल रामजीवाला में गुरुवार को छुट्टी के वक्त अध्यापकों ने स्कूली कक्ष बंद करते समय यह नहीं देखा कि क्लास में कोई मासूम छात्र तो नही है। टीचर क्लास के दरवाजे पर ताला लगाकर घर चले गए। एक घंटे बाद स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चों को स्कूल से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चों ने स्कूल में जाकर देखा तो एक बच्चा क्लास के अंदर बंद खुली खिड़की के पास खड़ा रो रहा था और बदहवाश हालत में था।
बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100-डायल पुलिस और स्कूल टीचर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर बच्चे को बहार निकाला। अगर बच्चे से खिड़की नहीं खुलती तो छात्र के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। छात्र आदित्य पुत्र अशोक गांव छकड़ा व क्लास तीन का छात्र है। बच्चा जब स्कूल गया था उसे बुखार था। जिसके चलते क्लास में वो सो गया। टीचर ने बिना क्लास को चेक किए बगैर ही क्लास के दरवाज़ा पर ताला लगाकर चली गई। जिला बीएसए अधिकारी महेश चंद्र ने बताया की कल शाम उन्हें इस घटना के बारे में पता चला था। इस लापरवाही के मामले में एक टीम को गठित किया गया है। इस पूरे घटना क्रम की जांच कर दोषी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications