डांसर को नाचता देख शर्मनाक हरकत करने वाले पुलिसवाले की करतूत कैमरे में कैद

बहराइच/श्रावस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को कानून व्यवस्था चौकस रखने की सख्त हिदायत दे रखी है। भगवान बुद्ध की तपोस्थली में कुछ ऐसा हुआ कि खाकी को शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, सिरसिया थाना इलाके में आयोजित एक समारोह में सिपाही ने बार बालाओं पर जमकर नोट उड़ाए। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी विजय ढुल ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी ने विभागीय कार्रवाई के लिए भी आदेशित किया है।

bahraich policeman suspended after indecent behaviour on duty

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना अंतर्गत बघौड़ा गांव में उर्स मनाया जा रहा था। इस दौरान डांस पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के तमाम लोगों ने शिरकत की। वहीं इस थाने के राजापुर चौकी में तैनात सिपाही रियाज अहमद भी उर्स में पहुंचा। रात में करीब 10 बजे इलाकाई हज़ारों लोग बार-बालाओं का डांस देखने में मशगूल थे, तभी एक वर्दीधारी सिपाही रियाज अहमद स्टेज पर चढ़कर थिरकने लगा। उसने बारबालाओं के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाए और रुपये भी लुटाए। हालांकि यह मामला दो माह पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो का पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सिपाही की इस करतूत से पुलिस महकमे की छवि धूमिल हुई है। बताया कि आरोपित सिपाही रियाज अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+